2024-08-17
प्रतापगढ़। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय स्पेशल बैठक में शामिल होकर भील प्रदेश विद्यार्थी के प्रदेश संयोजक रविंद्र बरजोड़ व भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के पूर्व प्रदेश संयोजक एवं वर्तमान सांसद महोदय (डुंगरपुर बांसवाड़ा) से मिलकर प्रतापगढ़ के भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की-
1. प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने हेतु चर्चा।
2. प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
3. प्रतापगढ़ जिले में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा को मज़बूत करने हेतु जिला एवं विभिन्न ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तारीकरण पर चर्चा हुई।