2024-08-07
प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय के निकट बरडिया में हर साल की तरह इस साल भी तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
इसी के तहत बरडिया ग्राम पंचायत में हरतालिका तीज का त्योहार मनाया गया।
जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में झूला लगाया गया।जिसमे पंचायत के कर्मचारी हरी साड़ी पहन कर पहुंचे और हरतालिका तीज मनाया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव शिवकन्या कुमावत ने बताया की इस त्योहार की ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती मिले थे। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को तीज का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में कई महिलाएं उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना करती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर आप उपवास न रख पाएं जो सात्विक आहार ही लेना चहिए। हरियाली तीज वैसे तो पूरे भारत में ही मनाई जाती है मगर हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुरु और ब्रज अंचल में यह विशेष रूप से मनाई जाती है।
मेहंदी, हरी चूड़ियां और सोलह श्रृंगार
यह पर्व देश के ज्यादातर राज्यों में खास तरह से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं, हरी चूड़ियां पहनती हैं, और हरे रंग के कपड़ों के साथ सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन झूले झूलने का भी विशेष महत्व है। गांवों में यह पर्व पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। विशेष रूप से हरियाणा और उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां मायके वाले अपनी बेटी के घर में सावन का सिंधारा भेजते हैं। वहीं सास अपनी बहुओं को इस दिन विशेष तरह का उपहार देती हैं।
वही पंचायत परिसर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 पौधे लगाए गए इस दौरान पंचायत समिति धमोत्तर के कार्यवाहक विकास अधिकारी रमेश खटीक बरडिया ग्राम विकास अधिकारी शिवकन्या कुमावत एलडीसी विक्रम सिंह सरपंच कमला बाई मीणा, सरपंच उप सरपंच दिनेश कुमार शर्मा देवी लाल गुर्जर प्रवीण सिंह चुंडावत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विक्रम सिंह पंचायत की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका साथिन समस्त कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।