2024-08-15
प्रतापगढ़। जिले के गांव कुणी के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली व जगह जगह पौधरोपण किया गया। क्षेत्र में सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडारोहण किया गया। पैदल और बाइक से तिरंगा यात्रा निकालकर 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। देशभर में 'आजादी के अमृत महोत्सव' की धूम है जनता के बीच भी 15 अगस्त को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है लोगों ने अपने घरों पर भी तिरंगा लगाया है साथ ही सोशल मीडिया पर भी लाखों लोगों ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया है। सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने का असर दिख रहा है स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुणी में संस्था प्रधान गोपाल लाल के द्वारा झंडारोहण करने के बाद परेड को सलामी दी गई। छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति कविता व कई देशभक्ति नाटक प्रस्तुत किए गए मिठाइयां बांटकर लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए विविध कार्यक्रमों में सहभागिता दी ग्राम पंचायत के कई सम्मानित नागरिक गण स्कूल में पहुचकर छात्र-छात्राओं को इनाम देकर उत्साह बढ़ाया जिसमें स्कूल के संस्था प्रधान गोपाल लाल तेली संचालन दुर्गा शंकर के द्वारा किया गया। संयोजक घनश्याम दास सरपंच कारु लाल मीणा मदन सिंह दशरथ सिंह अजीज सिंह दयाल सिंह मांगू सिंह तेज सिंह उप सरपंच प्रेम सिंह चुंडावत छत्रपाल सिंह सावर सिंह गुड्डू सिंह हरीश कुमावत राधेश्याम कुमावत लक्ष्मण सिंह जगदीश तेली प्रकाश कुमावत दिलीप सिंह व कई गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।