2024-08-15
प्रतापगढ़। राष्ट्र के महापर्व 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय समारोह प्रतापगढ़ में कांठल सेवा संस्थान ने लगभग 1500 जन समूह के लिए शुद्ध पेयजल के रूप में जल सेवा का कार्य किया। उल्लेखनीय है कि कांठल सेवा संस्थान 2021 से समय-समय पर निस्वार्थ सेवा भाव से शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु, गरीब, ज़रूरतमंद, असहाय बच्चों व कई परिवारों को ज़रूरत की सामग्रियां प्रदान कर उन्हें शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त कर मानवीय सेवा हेतु कृत संकल्पित है। इस पावन व पुनीत कार्य में अर्जुन बंजारा और कांठल टीम के 1000 सदस्य उक्त प्रशसनीय सेवा कार्य कर रहें है। इस दौरान जल सेवा कार्यक्रम में ललित सेन, अर्जुन माली, धर्मेंद्र चौधरी, विशाका सालवी, भैयालाल चौधरी, विशाल सिंह भाटी, अर्जुन बंजारा आदि मौजूद रहें।